फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Problem of jam due to encroachment on road tracks

Ghazipur News: सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण से जाम की समस्या

Mon, 22 Jan 2024 03:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Problem of jam due to encroachment on road tracks
गाजीपुर। नगर की सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमणकारियों की ओर से अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसके कारण नगर आए दिन जाम से जूझ रहा है। वहीं, सड़कों की पटरियों पर बेतरतीब खड़ी बाइकें इसकी प्रमुख वजहों में से एक है। नगर की सड़कों और पटरियों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या गहरा रही है। इसके कारण लोगों को घंटों जाम में जूझना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी तो होती ही है, दूसरे प्रदूषण भी बढ़ता है। जाम की समस्या से सबसे अधिक परेशानियों का सामना स्कूली छात्रों और बुजुर्गों को करना पड़ता है। हालांकि नगर पालिका प्रशासन की ओर से समय-समय पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाता है। लेकिन, अभियान के खत्म होते ही कुछ दिनों बाद दोबारा अतिक्रमण हो जाता है। इस कारण अतिक्रमण की समस्या स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। अभी लगभग छह महीने पूर्व ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। लेकिन, स्थिति फिर से पुरानी वाली हो गई है। वहीं, नगर पालिका के ईओ प्रभारी नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि 26 जनवरी के बाद नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन।         संवाद

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed