फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   'Privatization of factories, undertakings is not in the interest of the country'

‘कारखानों, उपक्रमों का निजीकरण देश हित में नहीं’

Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
'Privatization of factories, undertakings is not in the interest of the country'
भाकपा सिरगिथा शाखा का 19वां वार्षिक सम्मेलन शुक्रवार को मुड़रभा चट्टी पर आयोजित किया गया। इसमें पार्टी के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि सार्वजनिक कारखानों एवं उपक्रमों का निजीकरण देश को क्षति पहुंचाने वाला है। सरकार खेती किसानी को भी औद्योगिक घरानों को सौंपने की पूरी तैयारी कर ली है। देशहित और जनहित में इस प्रकार की नीतियों को बदलने के लिए व्यापक संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। सरकारी नौकरियां सीमित हो गई हैं। अब तो संविदा मानदेय पर ही अस्थायी काम मिल रहा है। श्रम कानूनों को बदल दिया गया है, जिससे शोषण अधिक होगा। सरकारों की आर्थिक नीतियों से सिर्फ और सिर्फ कारपोरेट घरानों का फायदा होने वाला है। कहा कि नए औद्योगिक संस्थानों की स्थापना नहीं हो रही है। ऐसी दशा में समतामूलक एवं न्याय पर समाज व्यवस्था की स्थापना के लिए किसानों मजदूरों को आगे आना होगा। ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल, रामराज बिंद, बदरुद्दीन खां, राजनाथ सिपाही ने भी संबोधित किया। इसके बाद सांगठनिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। शाखा के संचालन के लिए मंत्री मोहन प्रसाद, सह-मंत्री सुरेश बिंद एवं कोषाध्यक्ष रामाधार चौहान का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। सम्मेलन में देवकली पंप कैनाल के सहेड़ी माइनर के पास छलका पुल बनाने की मांग की गई ताकि माइनर में टेल तक पानी जा सके। एक अन्य प्रस्ताव में 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को सफल बनाने की अपील की गई। अध्यक्षता दुर्जन बिंद एवं संचालन अकबर अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed