फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prisoners will carve a picture of Lord Ram in the jail and will celebrate Diwali

Ghazipur News: जेल में बंदी उकेरेंगे भगवान राम का चित्र, मनाएंगे दीपोत्सव

Thu, 18 Jan 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
Prisoners will carve a picture of Lord Ram in the jail and will celebrate Diwali
अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्म श्रीराम के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जनपद में खासा उत्साह है। जिला कारागार में इन दिनों जेल में हरे राम भजन-कीर्तन, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, अब बंदी भगवान राम के चित्र को उकेरेंगे और उनकी महिमा का वर्णन करेंगे। इसके लिए जेल प्रशासन ने 21 को चित्रकला, निबंध और 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। जेल प्रशासन के मुताबिक 1100 दीये जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

अयोध्या मे 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिला जेल में बंद बंदियों के बीच भी आस्था और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। 517 बंदी-कैदी की क्षमता वाले जिला जेल में 850 से अधिक बंदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें बड़ी संख्या में बंदी अयोध्या में बन रहे रामलला के भव्य मंदिर के पहले धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने की इच्छा भी जाहिर किए थे। उधर, शासन के भी निर्देश पर जेल में स्थित मंदिर की साफ-सफाई कराई जा रही है।
वहीं, अब इच्छुक बंदियों को दोपहर दो बजे के बाद समय मिलने पर भजन-कीर्तन के लिए समय दिया जा रहा है, जो मंदिर में हरे राम संकीर्तन कर रहे हैं। इसके बाद सुंदर कांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।

इसके लिए जेल प्रशासन ने ढोल मंजिरा की भी व्यवस्था किया है। अब बंदियों के उत्साह को देखते हुए जेल प्रशासन ने 20 तक इसी तरह कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है। साथ ही 21 जनवरी को राम पर आधारित चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता कराने की योजना बनाई है। साथ ही 22 जनवरी को दीपोत्सव का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed