फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Principals of nine schools will go to Lucknow to learn the skill of increasing enrollment

Ghazipur News: नामांकन बढ़ाने का हुनर सीखने लखनऊ जाएंगे नौ स्कूलों के प्रधानाचार्य

Tue, 12 Aug 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Principals of nine schools will go to Lucknow to learn the skill of increasing enrollment
गाजीपुर। प्रदेश में कम नामांकन वाले राजकीय हाईस्कूलों और राजकीय इंटर कॉलेजों के प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को प्रेरित और उनको कर्तव्य बोध कराने के साथ ही नामांकन में वृद्धि करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण माध्यमिक शिक्षा निदेशक के लखनऊ के कैंप कार्यालय में 18 से 23 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। इसमें जिले के तीन राजकीय हाईस्कूल और 6 इंटर काॅलेज सहित कुल नौ स्कूल शामिल हैं।राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों की लगातार घटती संख्या विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। यू-डायस डाटा वर्ष 2024 एवं 25 के अनुसार 50 तक की संख्या वाले प्रदेश में 355 हाईस्कूल हैं, जबकि 100 तक की संख्या वाले राजकीय इंटर काॅलेजों की संख्या 181 है। इनमें गाजीपुर के कुल नौ स्कूल शामिल हैं। जिले में कम नामांकन वाले नौ स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक को इस प्रशिक्षण में भाग लेना है। इनमें तीन राजकीय हाईस्कूल भिक्खेपुर, राजकीय हाईस्कूल बहलोलपुर, राजकीय हाईस्कूल रामपुर बलभद्र शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय इंटर कालेजों में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गहमर, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज गंगौली, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज बुजुर्गा, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज रामपुर, राजकीय बालिका इंटर काॅलेज जमानिया और राजकीय बालिका इंटर काॅलेज सादात हैं। इन स्कूलों में छात्रों के नामांकन में वृद्धि करने के उद्देश्य से कुल छह फेरों में लखनऊ स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशक के कैंप कार्यालय में 18 से 23 अगस्त तक प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण का प्रत्येक फेरा एक दिन का होगा। अपर राज्य परियोजना निदेशक का निर्देश पत्र प्रत्येक जिले के जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजा गया है। यह पत्र यहां भी प्राप्त हुआ है। गाजीपुर के प्रधानाचार्यों का प्रशिक्षण आखिरी फेरा में 23 अगस्त को होगा। प्रशिक्षण सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed