{"_id":"61d5a194c8386d5e5e03efcb","slug":"principals-aim-to-vaccinate-2-5-lakh-children-ghazipur-news-vns631832765","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्यों को ढाई लाख बच्चों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्यों को ढाई लाख बच्चों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य
विज्ञापन
15 से 18 वर्ष तक के स्कूली छात्रों के टीकाकरण की गति बढ़ाने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी एमपी सिंह की अध्यक्षता में प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में आयोजित बैठक में सभी मान्यता प्राप्त, शासकीय, गैर शासकीय, वित्तविहीन एवं अन्य एडेड विद्यालय के प्रधानाचार्य शामिल हुए।
इस मौके पर जिलाधिकारी कहा कि वर्तमान में कोविड की तीसरी लहर को रोकने के लिए जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रधानाचार्यों से अनुरोेध किया कि अपने-अपने विद्यालयों मे बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराते हुए शत प्रतिशत टीकाकरण कराएं। इसमें यदि किसी प्रकार की कठिनाई हो तो सीधे जिला विद्यालय निरीक्षक से संपर्क किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि ठंड के प्रकोप को देेखते हुए बच्चों का टीकाकरण होने के आधे घंटे बाद छोड़ दिया जाये। वर्तमान में जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालयों को मिलाकर करीब ढाई लाख बच्चों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य है। इस कार्य को सभी प्रधानाचार्य नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए बच्चों का टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने कहा कि हर ब्लॉक में कम से कम 5-5 टीमें लगायी गई है। 70 हजार बच्चों का रजिस्ट्रेशन पूर्ण हो चुका है जिनका टीकाकरण लगाने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की है। टीकाकरण से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी को तैनात कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी विद्यालय के प्रधानाचार्य को निर्देश दिया कि कार्ययोजना बनाते हुए एक सप्ताह में लक्ष्य पूरा करें। जो विद्यालय सहयोग नहीं करेगा उसपर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से अपील किया है कि कोविड-19 टीकाकरण के लिए अपने व अपने बच्चें जो 15 से 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके है तो उनसे संबंधित विद्यालय के माध्यम से टीकाकरण अवश्य करा लें । कोविड से बचाव के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क का प्रयोग, सैनिटाइजर का उपयोग एवं उचित दूरी बनाएं रखे।