फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prime Minister Ji! Get the electricity wires removed from above the houses

Ghazipur News: प्रधानमंत्री जी! घरों के ऊपर से बिजली के तार हटवा दें

Wed, 02 Apr 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Ji! Get the electricity wires removed from above the houses
बाराचवर ब्लॉक की मांटा ग्राम पंचायत की कोटिया राजभर बस्ती में घरों के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की वजह से हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्राम प्रधान सहित दर्जनों ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बाराचवर विकास खंड के मांटा ग्राम पंचायत की कोटिया राजभर बस्ती में सैकड़ों लोग निवास करते हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की प्रधान परमतिया देवी के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने हस्ताक्षरित पत्र प्रधानमंत्री को लिखकर बताया है कि बस्ती में लगभग 20 घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार गया है। इससे गर्मी के दिनों में बस्ती के लोग हमेशा भयभीत रहते हैं। दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

पत्र में अवगत कराया गया है कि पिछले वर्षों में तार टूटकर झोपड़ी पर गिरने से चंद्रिका राजभर की एक भैंस और एक बकरी की झुलसने से मौत हो गई थी। इस घटना में झोपड़ी में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। दूसरी घटना में मुन्नीलाल राजभर की रिहायशी झोपड़ी पर तार से निकली चिंगारी गिरने से आग लग गई थी। इस घटना में किराने की दुकान पूरी तरह राख हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिकारियों से इसे बदलने की मांग की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप कर बस्ती के अगल-बगल से नई लाइन करवाने की मांग की है।
पत्र लिखने वालों में ग्राम प्रधान परमतिया देवी, सिंहासन राजभर, रामचरित राजभर, भगवान राजभर, रामाधार राजभर, अभिषेक राजभर, आकाश राजभर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed