फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pride in mind, money in pocket...the more the tricolor is made, the less it is

मन में गर्व, जेब में धन...जितना बनाएं तिरंगा उतना है कम

Thu, 28 Jul 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pride in mind, money in pocket...the more the tricolor is made, the less it is
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने को लेकर झंडा बनाने का कार्य जोरों पर चल रहा है। रेवतीपुर ब्लाक क्षेत्र के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तिरंगा झंडा बनाने लक्ष्य दिया गया है। ब्लाक क्षेत्र की 40 से अधिक स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तिरंगा बनाने का काम कर रही हैं। हरेक महिला 50 से अधिक तिरंगा बना रही है। जिनको इससे रोजाना 500 से 700 रुपये तक की आमदनी हो जाती है।
विज्ञापन

ब्लॉक की समूहों को तीस हजार झंडे तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। यह काम 31 जुलाई तक पूरा कर लेना है। अभी तक रेवतीपुर ब्लाक में 10500 झंडा तैयार हो चुके हैं। लक्ष्य को पूरा करने के लिए महिलाएं काफी मेहनत कर रही हैं। मालूम हो कि आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव को मनाते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन होना है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कहना है कि वह तिरंगा बनाकर काफी खुश हैं साथ ही इसे बनाकर काफी गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। सरकार के इस फैसले से देश का सम्मान काफी बढ़ेगा। बीडीओ सुरेंद्र सिंह राणा ने बताया कि ब्लॉक को तीस हजार झंडा बनाने का लक्ष्य मिला है। अब तक दस हजार पांच सौ झंडे मैयार हो चुके हैं। समय रहते लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक तिरंगा बनाने का काम करते हैं। इस बीच घर-परिवार और बच्चों को भी देखभाल करना होता है। इसके बावजूद एक दिन में 70 से 75 तिरंगा बना लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रीमा देवी, उतरौली
सुबह सूरज निकलने से किरण डूबने तक तिरंगा बनाने का काम करते हैं। इस दौरान दो बच्चों को स्कूल भेजना भी होता है। दिनभर तिरंगा बनाने का काम हो रहा है। इससे अच्छी आमदनी हो जा रही है। एक झंडा पर 10 से 12 रुपये बचता है।
रीना सिंह, नूरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed