फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prices of tomatoes, onions, and potatoes doubled in 15 days.

Ghazipur News: 15 दिनों में टमाटर, प्याज और आलू के दाम दोगुने

Sat, 04 Jul 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Prices of tomatoes, onions, and potatoes doubled in 15 days.
भदौरा चौराहे के लगी सब्जियों की दुकान। संवाद
गहमर। सब्जियों के बढ़ते दाम लोगों की थाली का स्वाद बिगाड़ रहे हैं। महज 15 दिनों में टमाटर, प्याज और आलू के दाम दोगुने हो गए हैं। दामों में बढ़ोतरी से लोगों की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। जो टमाटर जून के पहले सप्ताह में 25 रुपये किलो बिक रहा था, वह अब बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो हो गया है। इसी तरह आलू के दाम 10 रुपये से बढ़कर 20 रुपये प्रति किलो और प्याज की कीमत 20 रुपये से सीधे 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

बाजार में खरीदारी करने आईं महिला गायत्री देवी ने बताया कि जून महीने के शुरुआत से ही सब्जियां लगातार महंगी मिल रही हैं। वहीं सब्जी विक्रेता गजराज राजभर ने बताया कि गर्मी की वजह से सब्जियां तेजी से खराब हो रही हैं। इससे उनका रखरखाव करना बेहद कठिन हो गया है। स्थानीय दुकानदार सब्जियां जमानिया, दिलदारनगर, सतरामगंज बाजार सेवराई आदि स्थित सब्जी मंडियों से माल लाते हैं। इन मंडियों में थोक दाम पहले से ही बढ़े हुए हैं। साथ ही माल भाड़े का खर्च भी काफी बढ़ गया है। इस कारण सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

सब्जियों के बढ़े हुए दाम की सूची
सब्जी पहले अब
नेनुआ 15 30
टमाटर 25 50
प्याज 20 40
आलू 10 20
अदरक 100 200
करेला 20 50
नोट - सब्जियों का रेट प्रति किलोग्राम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed