फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prices of food items increased by five percent since April

खाने की वस्तुओं के दाम अप्रैल से लेकर अब तक पांच फीसदी बढ़े

Wed, 30 Jun 2021 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Prices of food items increased by five percent since April
गाजीपुर। कमरतोड़ महंगाई आदि सवालों को लेकर वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम में लगातार बढ़ोतरी के जरिए मोदी सरकार की ओर से जनता की रोटी-रोजी पर और ज्यादा हमला किया जा रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को कम करने के बजाए कम से कम 21 बार वृद्धि की गई। खाने की वस्तुओं के दाम अप्रैल से लेकर अब तक पांच फीसदी बढ़े हैं। इसकी सबसे ज्यादा मार गरीबों, मजदूरों, किसानों के ऊपर पड़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रो उत्पादों के दाम कम होने के बावजूद केंद्र सरकार द्वारा टैक्स कम न करने से लगातार दाम बढ़ रहा है। टैक्स कम करने के साथ ही साथ लोगों की जिंदगी बचाने के लिए जरूरी आवश्यक दवाओं और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर लगाम लगाने की मांग उठाई। कहा कि पीएम गरीब कल्याण योजना के तहत पांच किलो राशन पूरी तरह से अपर्याप्त है। सभी गरीब परिवारों को प्रति माह भोजन किट को मुफ्त में मुहैया कराने की मांग की। इस अवसर पर भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, भाकपा के जिला सचिव अमेरिका सिंह यादव, भाकपा माले के जिला सचिव रामप्यारे राम, माकपा के रामदरश यादव, विजयबहादुर, असगरी बेगम, नसीरुद्दीन, नंदकिशोर, रामबदन, राजदेव, सरोज यादव, डॉ. रामबदन सिंह ने विचार व्यक्त किए। संचालन योगेंद्र भारती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed