फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   President honored agricultural scientist Dr. Ashok Kumar Singh with Padma Shri

Ghazipur News: राष्ट्रपति ने कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह को पद्मश्री से किया सम्मानित

Mon, 25 May 2026 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
President honored agricultural scientist Dr. Ashok Kumar Singh with Padma Shri
राष्ट्रपति भवन में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह को पद्म श्री से सम्मानित करतीं राष्ट्रपति
गाजीपुर। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बरहट गांव निवासी कृषि वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। अपने सगे भाई के सम्मानित होने से उत्साहित पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान न केवल उनके दीर्घकालिक अनुसंधान, वैज्ञानिक प्रतिभा एवं तकनीकी दक्षता का प्रतिफल है, बल्कि संपूर्ण जिले एवं पूर्वांचल की बौद्धिक एवं शैक्षणिक चेतना के लिए भी गौरव का अभिनव अध्याय है।भाजपा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि डाॅ. सिंह के कृषि विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के क्षेत्र में किए गए बहु आयामी अनुसंधान, नवाचार एवं उत्कृष्ट सेवाओं ने गाजीपुर की विशिष्ट पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित की है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कहा कि राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त यह अलंकरण जिले के लिए गर्व एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने इसे जिले की असाधारण उपलब्धि बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed