फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparations complete, polling parties will leave today

तैयारियां पूरी, आज रवाना होगी मतदान पार्टियां

Tue, 02 Aug 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Preparations complete, polling parties will leave today
जिला पंचायत की रिक्त 41- करंडा द्वितीय सीट (करंडा आंशिक एवं देवकली आंशिक) के लिए बृहस्पतिवार को उपचुनाव होगा। 48 हजार से ज्यादा मतदाता चार उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के लिए कुल 75 बूथ बनाए गए हैं। बुधवार को मतदान पार्टियां संबंधित स्थानों से मतदान सामग्री संग रवाना होंगी। इस चुुनाव की सभी तैयारी लगभग पूरा कर ली गई है।
विज्ञापन

विधायक अंकित भारती के इस्तीफे से रिक्त हुई करंडा द्वितीय जिला पंचायत की सीट के लिए उपचुनाव कराया जा रहा है। इस उपचुनाव के लिए कुल सात उम्मीदवारों की तरफ से पर्चा दाखिल किया गया था। नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया बीते दिनों संपन्न होने के बाद चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला 48 हजार 927 मतदाता करेंगे। इनमें करंडा आंशिक के 37 हजार 207 तथा देवकली आंशिक के 11 हजार 720 मतदाता हैं। इनके लिए करंडा आंशिक में 55 तथा देवकली आंशिक में 20 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए 75 मतदान पार्टियां बनाई गई है। प्रत्येक पार्टी में चार मतदान कार्मिक होंगे। मतदान पार्टियां आज संबंधित स्थानों से मतदेय स्थलों के लिए रवाना होगी। विकासखंड करंडा से संबंधित पोलिंग पार्टियां बड़सरा स्थित राममूरत महिला महाविद्यालय से रवाना होगी जबकि देवकली विकासखंड से संबंधित पार्टियां देवकली ब्लाक मुख्यालय से मतदान सामग्री के साथ रवाना होगी। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति
गाजीपुर। करंडा द्वितीय की रिक्त जिला पंचायत सीट के लिए कराए जा रहे उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। मिली जानकारी के अनुसार देवकली विकासखंड के लिए एक जोनल और एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा करंडा ब्लाक के लिए दो जोनल और चार सेक्टर मजिस्ट्रेटों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाताओं की पहचान के संबंध में विकल्प
गाजीपुर। मतदान स्थल पर निर्धारित पहचान पत्रों में से कोई एक पहचान पत्र मतदाता के पास होना अनिवार्य होगा। इनमें भारत निर्वाचन आयोग की ओर से निर्गत मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, आयकर पहचान पत्र, अद्यतन फोटोयुक्त किसान बही, फोटोयुक्त स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचान पत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त शारीरिक रूप से अशक्त होने का प्रमाणपत्र तथा राशनकार्ड आदि विकल्प प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed