फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Preparation for online studies again in schools

फिर से आनलाईन पढ़ाई की तैयारी

Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Preparation for online studies again in schools
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए शिक्षा विभाग भी सतर्क हो गया है। सभी माध्यमिक विद्यालयों को सैनिटाइज कराने और अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाने का निर्देश दिया गया है। शासन ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों और डीआईओएस को विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई फिर शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन

साथ ही विद्यालयों में हैंडवाश, सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया गया है। कहा गया है कि विद्यार्थियों को पंक्तिबद्ध करते हुए विद्यालय में प्रवेश दिया जाए। कम से कम छह फीट की शारीरिक दूरी का पालन कराया जाए। विद्यालय में अगर एक से अधिक प्रवेश द्वार हैं, तो उनका भी उपयोग किया जाए। स्कूली वाहनों को दिन में कम से कम दो बार सैनिटाइज किया जाए। सभी शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य कर्मचारी अनिवार्य रूप से मास्क का उपयोग करेंगे। स्कूल संचालकों को पूर्व में जारी कोरोना गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करना होगा। इस में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

0
ओमिक्रान के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अभिभावकों की लिखित सहमति के बाद ही विद्यार्थियों को विद्यालयों में बुलाने का निर्देश दिया गया है। सभी स्कूलों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को विद्यालयों को रोजाना सैनिटाइज कराने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने लिए कहा गया है।- डॉ. ओपी राय, डीआईओएस गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed