फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pre-monsoon rains increased the humidity again by giving some relief

प्री मॉनसून बारिश ने थोड़ी सी राहत देकर फिर बढ़ाई उमस

Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon rains increased the humidity again by giving some relief
मानसून आने से पहले जनपद में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। बुधवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में दोपहर बाद कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। जिससे सुबह से उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। लेकिन शाम होते ही बारिश के बाद उमस एक बार फिर बढ़ गई। जिससे लोग तर-बतर होने लगे। वहीं, थोड़ी देर की बारिश से ही शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों पर जल-जमाव की स्थिति भी पैदा हो गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान है कि जिले में 15 से 20 जून के बीच मानसून आने के आसार है। ये अभी प्री मानसून बारिश है। आने वाले पांच दिनों को लेकर मौसम विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा ने बताया कि बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन बारिश खुलकर नहीं होगी। अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी हवा औसत 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इधर, खेती के लिहाज से अरहर की बुवाई के लिए जून का पहला हफ्ता मुफीद होता है। हालांकि बारिश होने पर ही बुवाई करें। इस समय धान की नर्सरी के लिए खेत की तैयारी किया जाता है। स्वस्थ पौध के लिए नर्सरी में सड़ी हुई गोबर की खाद का प्रयोग करें। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में रोपाई के लिए 800-1000 वर्ग मीटर में बीज डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुल्लहपुर-सादात में आंधी-पानी से पेड़ गिरे
गाजीपुर। बुधवार दोपहर बाद आंधी-पानी से कई इलाकों में पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार, गाजीपुर-आजमगढ़ राजमार्ग पर जफरपुर एवं धर्मागतपुर में बीच सड़क पर पेड़ टूटकर गिरने से आवागमन थोड़ी देर के लिए बाधित रहा। मलेठी व धर्मागतपुर सहित अन्य जगहों पर डेढ़ घंटे तक चले चक्त्रस्वाती तूफान के चलते जगह-जगह पेड़ टूटकर गिर गए। मलेठी में एचटी लाइन पर शीशम का पेड़ गिरने से टूट कर गिर गया। सादात संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र में मजुई जाने वाले मार्ग आंधी से पेड़ गिर जाने से कुछ समय के लिए यह मार्ग बाधित हो गया।कुछ देर बाद पेड़ को काटकर हटाया गया। करीब आधा घंटे तक यह मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed