फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prabhat pheri taken out in the city for the festival of lights

प्रकाशोत्सव को लेकर नगर में निकाली प्रभातफेरी

Sun, 14 Nov 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Prabhat pheri taken out in the city for the festival of lights
मुहम्मदाबाद में गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के पूर्व नगर में प्रभात फेरी निकालते सिख समुदाय ? - फोटो : GHAZIPUR
नगर में सिख समुदाय की ओर से गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव को लेकर रविवार को सुबह प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन

प्रभात फेरी नगर स्थित गुरुद्वारा परिसर से शुरू होकर तहसील तिराहा होते हुए यूसुफपुर बाजार पंजाबी कटरा तक गई जहां से वापस आकर गुरुद्वारा पर विश्राम किया गया। प्रभात फेरी में समुदाय की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे झाल, ढोलक एवं मजीरा की धुनों पर शबद कीर्तन करते चल रहे थे। दशमेश सेवा सोसायटी के प्रधान सरदार सतनाम सिंह ने कहा कि आगामी 19 नवंबर को गुरुनानक देव का प्रकाशोत्सव है जो स्थानीय गुरुद्वारे में मनाया जाएगा। इसके लगातार पांच दिन तक प्रतिदिन प्रभात फेरी एवं नगर कीर्तन निकाला जाएगा। प्रभात फेरी में सतनाम सिंह, हरजीत सिंह बिल्लू, त्रिलोचन सिंह, चरनजीत सिंह शानू, बलजीत सिंह रवि, गुरुदीप सिंह राजा, देवेंद्र कौर, डेजी कौर, इंद्रजीत कौर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed