फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power supply system collapses, Durga Puja pandals in villages are being lit with generators

Ghazipur News: बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त, गांवों में जेनरेटर से रोशन हो रहे दुर्गा पूजा पंडाल

Sun, 28 Sep 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Power supply system collapses, Durga Puja pandals in villages are being lit with generators
बिजली की खबर में......सद्दोपुर गांव में बना दुर्गा पूजा पंडाल - संवाद
गाजीपुर। ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। ऐेसे में गांवों में दुर्गा पूजा पंडालों को रोशन करने के लिए जेनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे दुर्गा पूजा समिति परेशान है। त्योहार में भी बिजली आपूर्ति की व्यवस्था लचर होने से लोगों में नाराजगी है। शासनादेश है कि जिला मुख्यालय पर 24 व गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाए। सामान्य दिनों की बात छोड़िए त्योहारों में शासनादेश का पालन बिजली निगम नहीं कर रहा है। दुर्गापूजा जैसे महत्वपूर्ण त्योहार में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ा चुकी है। विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों में। यही स्थिति रही तो फिर नवरात्र के अष्टमी व नवमी के दिन का मेला फीका पड़ सकता है। दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में दुर्गा पूजा समितियों की ओर से जेनरेटर चलाकर सजावट आदि का कार्य करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सद्दोपुर गांव में शाम होते ही अक्सर बिजली कट जाती है। इससे दुर्गा पूजा पंडाल को रोशन करने के लिए जेनरेटर चलाना पड़ता है। इससे रोज 50 लीटर डीजल की खरीदारी करनी पड़ रही है। - रामसुजान यादव, अध्यक्ष सद्दोपुर दुर्गा पूजा समिति
विज्ञापन

दुबिहा में 13 घंटे ही बिजली मिल रही है। शाम को बिजली कटौती होने के कारण पंडाल के सजावट का कार्य जेनरेटर चलाकर करना पड़ रहा है। त्योहार में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था गांवों में नहीं सुधरी है। - गोल्डेन चौरसिया, अध्यक्ष दुर्गा पूजा समिति दुबिहा
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश के तहत बिजली आपूर्ति की जा रही है। फाल्ट होने की दशा में बिजली आपूर्ति बाधित होती है। बेहतर बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए गए हैं। - गोपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण खंड नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed