फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power remained out for 9 hours in 50 villages one lakh people were left in the dark

Ghazipur News: 50 गांवों में 9 घंटे गुल रही बिजली अंधेरे में रहे एक लाख लोग

Sun, 22 Mar 2026 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Power remained out for 9 hours in 50 villages one lakh people were left in the dark
नंदगंज। ईद के मौके पर नंदगंज और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को 9 घंटे तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तेज आंधी के चलते मेन सप्लाई का 33 हजार वोल्ट का तार चीनी मिल के पास पेड़ और झाड़ियों में फंस गया था, जिससे नंदगंज विद्युत केंद्र की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति ठप होने से नंदगंज सहित श्रीगंज, इशोपुर, हकीमपुर, सिहोरी, अतरसुआ, पिपराही सम्मनपुर, चिलार, सहेड़ी, मदनही, बन्तरा, बरहपुरमैनपुर, सबुआ, सौरम, बेलासी, पचारा, बेलसडी, नारीपचदेवरा, धरवा, धामूपुर, इंड्रस्ट्रियल एरिया, लोनेपुर, कोटे समेत लगभग 50 गांवों की आपूर्ति बाधित रही, जिससे करीब एक लाख लोग सीधे तौर पर प्रभावित रहे।
विज्ञापन

बिजली न रहने के कारण लोग पानी के लिए हैंडपंप का सहारा लेने को मजबूर हुए। शनिवार को दोपहर 12 बजे विद्युत कर्मियों ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल हो सकी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि सादात से आने वाले 33 हजार वोल्ट के मेन तार में पेड़ और झाड़ियों के फंसने से आपूर्ति बाधित हुई थी। विद्युत कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तार ठीक किया और संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed