फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power cut in NEET, complaint made to Chief Minister on X

Ghazipur News: नीट में बिजली कटौती, एक्स पर की मुख्यमंत्री से शिकायत

Mon, 05 May 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Power cut in NEET, complaint made to Chief Minister on X
गाजीपुर। मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित परीक्षा नीट में बिजली कटौती होने पर सोशल मीडिया के प्लेटफाॅर्म एक्स पर एक महिला ने मुख्यमंत्री से शिकायत की है। उन्होंने अपनी पोस्ट के माध्यम से शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। अरपना सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए शिकायत की है कि नीट के सेंटर राजकीय सिटी इंटर कॉलेज पर परीक्षा के दौरान बिजली कटौती कर दी गई। इससे एक घंटे तक अंधेरा छाया रहा, जिससे मेरी बिटिया की परीक्षा में व्यवधान हुआ। आपसे न्याय की उम्मीद है।
विज्ञापन

सोमवार को नीट का आयोजन किया गया था। इसके तहत नगर में विभिन्न कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसी क्रम में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में भी नीट का परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सोशल मीडिया के माध्यम से राजकीय सिटी इंटर कॉलेज में बिजली कटौती होने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं बिजली निगम की दलील है कि नीट के आयोजन को लेकर निगम को कोई पत्र नहीं मिला था।
विज्ञापन

प्रकाश नगर बिजली उपकेंद्र के जेई प्रमोद यादव ने बताया कि नीट के लिए कोई पत्र बिजली निगम को नहीं मिला था। वैसे शहर में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाती है। कोई फॉल्ट होने पर ही बिजली कटौती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed