फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Power crisis deepened due to increased load, 6 hours cut in two shifts

Ghazipur News: बढ़े लोड के कारण गहराया बिजली संकट, दो शिफ्ट में 6 घंटे की कटौती

Mon, 02 Jun 2025 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Power crisis deepened due to increased load, 6 hours cut in two shifts
जमानिया। प्रचंड गर्मी के बीच क्षेत्र के लोगों को अब बिजली की परेशानी झेलनी पड़ेगी। बढ़े बिजली लोड और तकनीकी फॉल्ट से बचने के लिए पावर कॉरपोरेशन ने ग्रामीण क्षेत्रों में दो शिफ्टों में कुल छह घंटे बिजली कटौती का नया आदेश जारी किया है। बिजली कटौती 30 जून तक की जाएगी।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन से जारी शेड्यूल के अनुसार, सुबह 8:25 बजे से 11:25 बजे तक और दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक सभी ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद रहेगी। कभी-कभी लोड अधिक होने से आपूर्ति को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। बिजली निगम की दलील है कि बढ़ते ओवरलोड के कारण यह निर्णय लिया गया है ताकि तकनीकी गड़बड़ियों से बचाव किया जा सके। विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में तीन सौ से अधिक गांव, 17 विद्युत उपकेंद्र और 56 फीडर हैं। बिजली कटौती का असर सरकारी और निजी नलकूपों, पानी टंकियों, छोटे-बड़े उद्योगों, सरकारी और निजी कार्यालयों पर भी पड़ेगा। ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए यह व्यवस्था परेशानी का कारण बन सकती है। इस संबंध में सभी एसडीओ, जेई और एसएसओ को निर्देशित कर शेड्यूल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। पावर कॉरपोरेशन का कहना है कि लोड संतुलन बनाए रखने के लिए यह कदम आवश्यक है। अवर अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि पॉवर कार्पोरेशन की ओर से जारी गाइड लाइन के अनुसार ही बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed