फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Potato cultivation will be done in eight thousand hectares

आठ हजार हेक्टेयर में होगी आलू की खेती

Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Potato cultivation will be done in eight thousand hectares
गाजीपुर। जिले में कुल आठ हजार हेक्टेयर के रकबे में आलू की खेती कराने के लिए उद्यान विभाग तैयार है। शासन स्तर से कुफरी चिप्सोना प्रजाति के आलू के बीज का लक्ष्य सौ क्विंटल का रखा गया है। जबकि कुफरी ख्याति और कुफरी सिंदूरी बीज का लक्ष्य 50-50 क्विंटल निर्धारित है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो 22 अक्तूबर से 1000 रुपये के अनुदान पर किसानों के लिए बीज का वितरण शुरू कर दिया जाएगा। बीज के लिए आलू की खेती करने वाले किसानों को सस्ती दर पर उन्नत प्रजाति के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने शासन से कुल 250 क्विंटल बीज की मांग की है, जो 21 अक्तूबर तक विभाग को मिल जाएगा। उद्यान विभाग किसानों को पैदावार बढ़ाने और उन्नत श्रेणी के बीज उत्पादन के लिए आलू के बीज उपलब्ध कराएगा। इसके लिए किसानों से आवेदन मांगे गए हैं। 1000 रुपये के अनुदान के बाद किसानों को 2080 रुपये प्रति क्विंटल की दर से आलू के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। इस मामले में पहले आओ, पहले पाओ की नीति के तहत काम किया जाएगा, लेकिन हर किसान को प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 20 से 25 क्विंटल ही आलू के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि बीते वर्ष के सापेक्ष इस सत्र में आलू की खेती का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed