फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Postman death due to collision of UP-100

यूपी-100 की टक्कर से डाकिया की मौत

Thu, 23 Mar 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Postman death due to collision of UP-100
गुस्साएं ग्रामीणों को समझाते थानाध्यक्ष विपिन सिंह।
थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार को यूपी-100 वाहन और ट्रक की चपेट में आने से डाकिया सहित खुदरा पेट्रोल तेल विक्रेता की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने यूपी-100 और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन


धनाड़ी गांव निवासी अशोक यादव (50) डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात थे। वह डाक लेने उसिया स्थित डाकघर से डाक लेने गए थे। डाक लेकर वह साइकल से धनाड़ी गांव स्थित डाकघर आ रहे थे। जैसे ही वह धनाड़ी गांव के चौराहे से गांव की ओर घूम रहे थे। गांव की ओर से आ रहे यूपी-100 वाहन की चपेट में आ गए। घटना के बाद यूपी-100 वाहन में बैठे पुलिस कर्मियों के हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने तत्काल पोस्टमैन को इलाज के लिए गाड़ी से दिलदारनगर स्थित निजी अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यूपी-100 के पुलिस कर्मियों ने इसकी जानकारी थाना पुलिस को दी और मृतक पोस्टमैन के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लेकर चले आए। इधर घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण और परिजन पहले निजी अस्पताल पहुंचे। वहां पोस्टमैन का शव नहीं मिलने पर वहां खड़े थानाध्यक्ष विपिन सिंह को घेर कर शव देने और यूपी-100 का वाहन बरामद करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को काफी समझाया बुझाया। इसके बाद स्थानीय थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग करने लगे। इसकी जानकारी होते ही जमानिया एसडीएम और सीओ थाने पर पहुंच गए। इस मामले में मृतक पोस्टमैन के भतीजे प्रदीप कुमार तिवारी की तहरीर पर यूपी-100 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध सीओ आरडी यादव ने बताया कि मृत पोस्टमैन के भतीजे की तहरीर पर यूपी-100 पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।


उधर भक्शी गांव के बाहर स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर साइकल से विद्युत उपकेंद्र स्थित अपनी दूकान जा रहे दिलदारनगर गांव निवासी जमालुद्दीन (50) की मौके पर मौत हो गई। घटना के चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई हसनैयन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed