{"_id":"5f5913428ebc3e6a08248af2","slug":"postal-workers-raised-their-voice-in-protest-against-privatization-ghazipur-news-vns5463233147","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजीकरण के विरोध में डाक कर्मियों ने बुलंद की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजीकरण के विरोध में डाक कर्मियों ने बुलंद की आवाज
विज्ञापन
मरदह/ नंदगंज। डाक विभाग में रिक्त पड़े पद भरे जाने की मांग और निजीकरण के विरोध में डाक कर्मियों ने बुधवार को सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नेशनल फेडरेशन आफ पोस्टल इंप्लाइज के आह्वान पर हुई इस हड़ताल के दौरान डाक कर्मियों ने नंदगंज डाकघर परिसर के सामने धरना दिया।
इस अवसर पर उप-डाकपाल रामानंद सिंह यादव ने कहा कि नई पेंशन नीति को बंद करें और पुरानी पेंशन लागू करें। साथ ही निजीकरण को वापस ले और डाक विभाग के रिक्त पदों को भरा जाए। उन्होंने यह भी मांग किया कि निजीकरण, ठेका प्रथा और आउट सोर्सिगिं तत्काल बंद की जाए। सभी छूटे हुए वर्गों में समान रूप से कैडर री-स्ट्रकचरिंग लागू किया जाए। सातवें वेतन आयोग के अनुसार पोस्टल पेंशनर्स को सीजीएचएस सुविधा दी जाए। नई पेंशन योजना बंद की जाए। अंतिम वेतन का 50 फीसदी निश्चित पेंशन निर्धारित किया जाए। इस मौके शक्ति बाबू , वीरेंद्र यादव, भोला, मोती राम, चंद्रिका प्रसाद सिंह, राजेश कुमार आदि डाक कर्मी मौजूद थे। अध्यक्षता रामानंद एवं संचालन उपेंद्रनाथ सिंह ने किया। मरदह उप डाकघर पर निजीकरण के विरोध में जीडीएस कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैया एवं नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस मौके पर राजनाथ प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार हम कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इस मौके पर रामविलास, श्रवण सिंह, रेनू सिंह, भरत राय, दिवाकर पांडेय, अंजनी सिंह, अभयजीत राम, कमलेश राम, सुखपाल सिंह, हरिकेश, गिरिजा सिंह, राजनाथ राम, रामविलास चौरसिया आदि उपस्थित थे।