फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   post office

ब्राडबैंड की गड़बड़ी से डाकघर में कामकाज बाधित

Fri, 28 Jun 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
post office
बहादुरगंज। स्थानीय तथा आसपास के क्षेत्र में दूरसंचार तथा इंटरनेट सेवाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हैं। आए दिन इंटरनेट की खराबी एवं सर्वर फेल होने से स्थानीय डाकघर में कामकाज तथा अन्य कई व्यवस्थाएं बाधित हो रही हैं। ग्राहक भी नेटवर्क की कमी से आजिज हैं तथा सरकारी संचार सेवा से उनका मोह भंग हो रहा है।
विज्ञापन

नगर के डाकघर की सभी सेवाएं ब्राडबैंड से जुड़ी हुई हैं जो बार-बार फेल हो जाता है। कभी सड़क की खुदाई में तार कट जाना, कभी यांत्रिक गड़बड़ी आदि समस्याएं लगातार आ रही है जिस कारण डाकघर में नेट की समस्या बनी रहती है। नेटवर्क नहीं होने के कारण खाताधारकों का लेन-देन प्रभावित होता है। संजीव जायसवाल, भोला प्रसाद, जगदीश प्रसाद, मनोज कुमार, सुशीला देवी, आशा, शकुंतला पांडेय, इकबाल अहमद, प्रदीप सिंह आदि उपभोक्ताओं ने बताया कि डाकघर में 15 दिन से कोई काम नहीं हो रहा है। कर्मचारी सर्वर फेल होने या इंटरनेट सेवाएं बाधित होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। डाकघर में पैसे का लेन-देन न होने के कारण प्रतिदिन डाकघर का चक्कर काटना पड़ रहा है। आरडी खाता, सुकन्या समृद्धि योजना, सावधि जमा योजना आदि का लेन-देन नहीं हो रहा है। शादी विवाह के इस समय में आयोजकों को भी धनाभाव झेलना पड़ रहा है। लोगों ने उच्चाधिकारियों का ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed