फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pops broken homes, people put the jam

घरों के चबूतरे टूटे, लोगों ने लगाया जाम

Fri, 27 Jan 2017 11:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला/गाजीपुर Updated Fri, 27 Jan 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Pops broken homes, people put the jam
सकलेनाबाद में नाला खोदते समय पाइप व चबुतरा टूट जाने से सड़क जाम करते मुहल्ला के लोग।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सकलेनाबाद मुहल्ले में नाला निर्माण के  लिए जेसीबी से गड्ढा खोदने के दौरान कई लोगों के चबूतरे टूट गए, वहीं पानी का पाइप  भी क्षतिग्रस्त हो गये। इससे नाराज मुहल्लावासियों ने शुक्रवार की सुबह गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली  प्रभारी और नपा के ईओ मौके पर पहुंच गए और ठेकेदार को फटकार लगाते हुए चबूतरा और पाइप की  मरम्मत कराने का आश्वासन दिया। इसके  करीब आधे घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।  जाम की वजह से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


नगरपालिका द्वारा विशेश्वरगंज मुहल्ला में नाली का निर्माण कार्य चल रहा है। नाली की खुदाई जेसीबी मशीन से कराई जा रही थी। इस वजह से समरेंद्र नाथ सिंह, सतीश कुमार सिंह तथा सचिन गुप्ता का चबूतरा टूट गया। इसके साथ ही एक दीवाल क्षतिग्रस्त होने साथ ही जलापूर्ति के लिए बिछाई गई पाइप भी जगह-जगह क्ष्तिग्रस्त हो गई। ऐसा होने के बाद नाराज मुहल्लावासियों ने  पूर्वाह्न 10.30 बजे गाजीपुर-वाराणसी मार्ग को जाम कर दिया। जाम होते ही आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया।
विज्ञापन


दोनों तरफ वाहनों की लाइन लग गई। पाइप टूटने से लोगों से घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम की जानकारी होते ही सदर कोतवाल राजीव रंजन, नगरपालिका ईओ जितेंद्र कुमार आनंद मौके पर पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियों ने ठेकेदार को फटकार लगाई। नगरपालिका ईओ ने क्षतिग्रस्त चबूतरे और पाइपों की मरम्मत का आश्वासन दिया, तब जाकर करीब आधे घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त हुआ। सड़क जाम करने वालों में विवेक सिंह शम्मी, अन्नू सिंह, राकेश कुमार सिंह, विकास सिंह, विनोद कुमार श्रीवास्तव, विजय विश्वकर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed