फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   POLITICAL

आशीष यादव सपा के अधिकृत प्रत्याशी घोषित

Wed, 02 Jun 2021 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
POLITICAL
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की बैठक कार्यालय समता भवन पर आयोजित हुई। इसमें सैदपुर ब्लाक के प्रमुख पद के लिए आशीष यादव को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया। आशीष पूर्व एमएलसी विजय यादव के पुत्र एवं पूर्वांचल के गांधी के नाम से विख्यात रहे स्व. रामकरन यादव के पौत्र हैं। जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने पार्टी प्रत्याशी घोषित करते हुए कहा कि हमारी लड़ाई पूंजीवादी ताकतों से है, इस चुनाव में पूंजीवादी ताकतों को परास्त कर लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। पूंजीवाद लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। जंगीपुर के विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी के लिए 2022 विधानसभा चुनाव के पूर्व यह चुनाव संजीवनी साबित होगा। इस दौरान सैदपुर विधानसभा के अध्यक्ष कमलेश यादव, रामनगीना यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामवचन यादव, जय सिंह यादव, रामयश यादव, चंद्रिका यादव, हरेंद्र विश्वकर्मा, दिनेश यादव, हरवंश यादव, सुभाष यादव, वेदप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed