दुल्लहपुर। छतमा गांव में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से मंगलवार को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं पूर्व राज्यमंत्री डा. अरविंद राजभर ने महाराजा सुहेलदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी के मुखिया ओमप्रकाश राजभर समाज के लोगों के अधिकार को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इसी संघर्ष का परिणाम है कि पूरे देश में महाराजा सुहेलदेव की जयंती मनाई जा रही है। अगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्येक सीट पर चुनाव लड़ेगी और प्रदेश में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न, बलात्कार, हत्या, लूट एवं खसोट चरम पर है। एक तरफ किसान आंदोलन कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा के नेता खुशियां मना रहे हैं। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सालिक यादव ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर सुदामा राजभर, जिलाध्यक्ष एवं विधायक के प्रतिनिधि मेजर रामजी राजभर, प्रदेश महासचिव प्रभाकर जायसवाल, छोटेलाल राजभर, सत्यदेव राजभर, मुकेश राजभर, गुल्लू राजभर, पवन राजभर, रामशरण राजभर, शमशेर राजभर, ओमप्रकाश मौर्य, टिंकू पांडेय, सावित्री देवी, अंगद राजभर, डा. रामदरश राजभर, अमरनाथ पासवान आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मनभाऊ राजभर और संचालन मुन्ना राजभर ने किया।