{"_id":"640a1b5c0a6cc4a6ce0ac7d7","slug":"policemen-and-officers-drenched-in-colors-ghazipur-news-c-20-1-95743-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: रंग से सराबोर हुए पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: रंग से सराबोर हुए पुलिसकर्मी
विज्ञापन
डीएम और एसपी संग पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने खेली होली
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। पुलिस लाइन प्रागंण में बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारीगण होली कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक की ओर से अबीर-गुलाल, रंग लगाकर तथा मिष्ठान व गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी गई। साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति समानता व प्रेम की भावना की द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम के आयोजन से सभी कर्मियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जनपद में त्योहारों के सकुशल संपन्न होने पर जनपद वासियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया।
गहमर संवाददाता के अनुसार, स्थानीय थाना में बृहस्पतिवार को पुलिसकर्मियों की ओर से जमकर होली खेली गई। गहमर थाना के थाना निरीक्षक सहित सभी पुलिस चौकियों के पुलिसकर्मी होली के रंग से सराबोर नजर आए। पुलिसकर्मी एक दूसरे को रंग-अबीर के साथ होली खेलें। डीजे के धुन पर पुलिसकर्मियों ने जबरदस्त ठुमके भी लगाए ।
विज्ञापन
वहीं रेवतीपुर और सुहवल में बृहस्पतिवार को पुलिस कर्मी अलग अंदाज में रंग और अबीर से सराबोर नजर आए। थाना क्षेत्रों में एक दिन पहले सकुशल होली पर्व सम्पन्न कराने के बाद सुबह से ही पुलिस कर्मी होली के रंग में सराबोर रहे। इस दौरान पुलिस कर्मी एवं अधिकारी भी पूरी तरह रंग व अबीर की मस्ती में डीजे के धुन पर थिरकते रहे। पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों सहित अन्य को होली की शुभकामनाएं दीं। संवाद