फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police took the loving couple to Bhatni

Ghazipur News: प्रेमी युगल को भटनी ले गई पुलिस

Thu, 22 Aug 2024 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police took the loving couple to Bhatni
जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली परिसर में शौचालय का दरवाजा बंदकर एक युवती ने कांच के टुकड़े से दोनों हाथों की नसें काट ली थीं। देवरिया की रहने वाली यह युवती अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी। सूचना के बाद भटनी पुलिस युवती के परिजनों के साथ पहुंची। स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की देर रात युवती और उसके प्रेमी को भटनी पुलिस को सौंप दिया। भटनी पुलिस कस्बे से एक युवक को भी हिरासत में ले गई।
विज्ञापन


देवरिया जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती एक युवक से प्यार करती है। दोनों ने घर छोड़ दिया था। खोजबीन के बाद भटनी पुलिस को सूचना दी गई। इसी बीच, प्रेमी युगल जमानिया पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इसकी जानकारी भटनी पुलिस को हुई तो वह युवती के परिजनों के साथ जमानिया रवाना हो गई। इधर, शाम को युवती कोतवाली के शौचालय में गई। वहां दरवाजा बंद कर कांच के टुकड़े से अपने दोनों हाथों की नसों को काट लिया। इसके चलते अचेत हो गई। कोतवाली में तैनात महिला कास्टेबलों ने दरवाजे को तोड़कर उसे पीएचसी पहुंचाया। इधर देर रात परिजनों के साथ पहुंची भटनी पुलिस को स्थानीय पुलिस ने युवती और युवक को सुपुर्द कर दिया। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस भटनी रवाना हो गई। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि देर रात पहुंची भटनी पुलिस को युवती और युवक को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed