फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police team left for Varanasi to record statement of injured

घायल का बयान दर्ज करने वाराणसी रवाना हुई पुलिस टीम

Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Police team left for Varanasi to record statement of injured
भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के हथियाराम गांव के पास तीन दिन पूर्व रात में बाइक से घर जा रहे युवक को नकाबपोश बदमाशों द्वारा गोली मारने के आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। मंगलवार की रात पुलिस ने सलेमपुर बघाई एवं पखरा गांव में रातभर दबिश देने के साथ कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। वहीं बुधवार को टीम घायल का बयान दर्ज करने के लिए वाराणसी रवाना हो गई। इधर घटना के बाद से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।
विज्ञापन

सलेमपुर बघाई गांव निवासी अभिमन्यु यादव (30) बीते 21 सितंबर की देर रात बाइक से अपने घर जा रहा था। हथियाराम गांव के पास बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने युवक को जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी थी। एक गोली युवक के कंधे में जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया था और खेत के तरफ भागकर उसने अपनी जान बचाई थी। इधर ग्रामीणों को आता देख बदमाश फरार हो गए थे। घायल को उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस टीम आरोपियों को दबोचने के लिए भुड़कुड़ा कोतवाली के सलेमपुर बघाई एवं दुल्लहपुर थाने के पखरा गांव में रातभर दबिश देती रही, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इस संबंध में भुड़कुड़ा सीओ गौरव कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को दबोच कर घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed