फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police station chief is on line when maximum complaints are received

Ghazipur News: सबसे ज्यादा शिकायतें आने पर थानाध्यक्ष लाइन हाजिर

Mon, 10 Feb 2025 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Police station chief is on line when maximum complaints are received
एसपी कार्यालय में पिछले कई दिनों से सबसे अधिक शिकायतें नोनहरा थानाक्षेत्र से आ रही थीं। इसे लेकर नाराज एसपी ने सोमवार को नोनहरा थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह तत्काल नगसर हाॅल्ट के थानाध्यक्ष को भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी ने सोमवार को अपने कार्यालय में बैठकर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनसुनवाई की। इस दौरान पिछले कई दिनों की तरह फिर नोनहरा थानाक्षेत्र से शिकायतें लेकर फरियादी पहुंचे। कई ऐसे फरियादी थे, जिनके मामले में त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए थी। जनसुनवाई में लापरवाही और जनता की बढ़ती शिकायतों को लेकर एसपी ने समीक्षा भी की। इसके बाद उन्होंने तत्काल थानाध्यक्ष की क्लास लगाई और उन्हें लाइन हजार कर दिया। साथ ही विभागीय जांच भी बैठा दी।
विज्ञापन

हालांकि अभी नगसर हाॅल्ट थानाध्यक्ष के तौर पर किसी की तैनाती नहीं हुई है। एसपी ने कहा कि जनसुनवाई में लापरवाही और जनता की बढ़ती शिकायतों का संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed