{"_id":"65ac459fa60feba196055acd","slug":"police-registered-a-case-against-a-young-man-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-9607-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मारपीट और गाली गलौज करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्जकर जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया पीड़ित का आरोप है कि गांव का ही एक युवक पुत्री को भगा ले गया था। इसके विरुद्ध थाने में मुकदमा दर्ज है। आरोपी पुत्री से खिलाफ में बयान दिलाना चाह रहा है। जिस पर धमकी देते हुए गाली दे रहा था। शिकायत पर मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है। संवाद
तमंचा और कारतूस के साथ शातिर गिरफ्तार
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के देवढी गांव स्थित नहर पुलिया के पास से शुक्रवार की देर शाम एक शातिर बदमाश को पुलिस ने एक तमंचा और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव ने बताया कि पुलिस अपराधियों की धर-पकड़ को लेकर अभियान चला रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर बदमाश तमंचा लेकर आ रहा है। पुलिस ने शातिर को रोका और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम प्रमोद कुमार उर्फ अश्वनी निवासी बरूईन बताया है। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। संवाद