फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police reached the house of three close relatives of former MLA Mukhtar Ansari, questioned

Ghazipur News: पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के तीन करीबियों के घर पहुंची पुलिस, की पूछताछ

Tue, 28 Feb 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police reached the house of three close relatives of former MLA Mukhtar Ansari, questioned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद/भांवरकोल। रविवार की देर रात तक मुहम्मदाबाद और रेवतीपुर में निकहत और उसके चालक नियाज के पैतृक आवास पर चित्रकुट और हमीरपुर पुलिस की छापेमारी की कार्रवाई चली। अगले दिन सोमवार को भी स्थानीय पुलिस ने दिनभर पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के तीन करीबियों के घर दबिश देकर पूछताछ की। इससे मुहम्मदाबाद क्षेत्र में पूरे दिन हड़कंप की स्थिति बनी रही। मुहम्मदाबाद क्षेत्राधिकारी हितेन्द्र कृष्ण के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, बरेसर, करीमुद्दीनपुर के थानों की पुलिस ने शेरपुर खर्द निवासी आनंद राय, मुहम्मदाबाद भट्ठी निवासी महम्मद जफर खान और जोगामुसाहिब निवासी अमित राय के घर पर दबिश देकर तलाशी और पूछताछ की गई।
प्रयागराज में बीते दिनों उमेश पाल की अपराधियों द्वारा घर में घुस कर हत्या के बाद अपराधियों के खिलाफ मुहिम तेज है। इसी क्रम में एहतियात के तौर पर मुख्तार अंसारी के करीबी मुहम्मदाबाद नगर के भट्ठी मुहल्ला निवासी मुहम्मद जफर खां चंदा के घर पर पुलिस ने छापा मार कर पूरे घर की तलाशी ली। वहां कोई आपराधिक सामग्री बरामद नहीं हुई। वहां से पुलिस जफर खां को कोतवाली ले गई और पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस दल भांवरकोल थाना क्षेत्र के शेरपुर खुर्द गांव में अंगद राय के घर पर तलाशी ली। लेकिन वह घर पर नहीं मिला। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की और हिदायत दी कि किसी प्रकार की अपराधिक वारदात नहीं होनी चाहिए। अंगद राय भांवरकोल के पूर्व ब्लाक प्रमुख सेमरा गांव निवासी राजेन्द्र राय हत्याकांड में अभियुक्त थे और इस समय जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस दल ने मुख्तार अंसारी के करीबी करीमुद्दीनपुर निवासी जोगामुसाहिब निवासी अमित राय के घर पर भी दबिश देकर तलाशी लिया। अमित राय भी घर पर नहीं मिले। उनके भी परिजनों से पुलिस ने पूछताछ किया। क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद हितेन्द्र कृष्ण ने बताया कि शासन के निर्देश पर एहतियात के तौर पर अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के घरों की तलाशी ली गई लेकिन कोई अपराधिक या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली और उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
000

घर में खुदाई कर दस्तावेज बरामद किया, नियाज के परिजनों को निजी मुचलके पर छोड़ा
चित्रकूट, हमीरपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
सुहवल। रेवतीपुर गांव में बीते रविवार की शाम को मऊ विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत अंसारी के चालक नियाज के परिजनों से देर रात तक चित्रकूट, हमीरपुर की पुलिस टीम पूछताछ करती रही। स्थानीय पुलिस की मदद से पुलिस टीम शाम चार बजे से लेकर रात 11 बजे तक लगातार छापेमारी करती रही।
छापे में टीम ने मेरठ नंबर की नियाज के पिता मुन्ना के नाम वाली सफेद स्कार्पियों को बरामद कर सीज कर दिया। जबकि चालक के आवास से मिले नकदी चार लाख रुपये, आधार, एटीएम, पासबुक आदि अन्य दस्तावेजों को डिब्बे में सीलकर कर साथ लेकर चली गई।
वहीं, छापेमारी कर रही टीम ने रविवार की देर रात चालक नियाज के पिता मुन्ना अंसारी के निशानदेही पर घर के एक हिस्से में कुदाल एवं फावड़े से पुलिस अधिकारियों एवं परिवार के सदस्यों की निगरानी में खुदाई की। उस दौरान टीम को कुछ दस्तावेज बरामद हुए। जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस टीम ने चालक के चचेरे भाई नेपाली एवं उसके पिता मुन्ना से भी कई बार में अलग-अलग पूछताछ करती रही।

जिसके बाद टीम ने दोनों को निजी मुचलके पर थाने से ही छोड़ दिया। इस पूछताछ के दौरान पुलिस टीम ने दोनों से कई सवाल पूछे। सुरक्षा की दृष्टिगत एसपीआरए बलवंत चौधरी सर्किल के सभी थानों के साथ कार्रवाई समाप्त होने तक मौके पर जमे रहे। एसपीआरए बलवंत चौधरी ने बताया कि चित्रकूट पुलिस जांच के सिलसिले में आई थी जो छानबीन कर वापस चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed