फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police ran 12 km in 18 minutes and saved the girl's life

Ghazipur News: 18 मिनट में 12 किमी दौड़ी पुलिस, युवती की बचाई जान

Tue, 12 Aug 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Police ran 12 km in 18 minutes and saved the girl's life
गाजीपुर। प्रेमी से नाराज एक युवती ने रविवार की रात जान देने के लिए घर में रखीं दवाएं काफी मात्रा में खा ली। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। सोशल मीडिया सेल डीजीपी ऑफिस ने वीडियो देखा तो इलाके का पता कर पुलिस को मीडिया सेल गाजीपुर के जरिये खबर की। रात 12.30 बजे पुलिस 18 मिनट में 12 किमी का सफर तय कर युवती तक पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उपचार कर उसे घर भेजा।सादात थाने से 12 किमी दूर स्थित एक गांव में युवती ने प्रेमी से नाराज होने के बाद आत्महत्या करने के इरादे से घर में रखीं दवा की गोलियां भारी मात्रा में खा लीं। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। दवाएं खाने के बाद वह अचेत हो गई। सीओ भुड़कुडा सुधार पांडेय के मुताबिक, रात में करीब 12.30 बजे सोशल मीडिया सेल डीजीपी ऑफिस को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद मीडिया सेल गाजीपुर ने सादात थाने पर मामले की जानकारी दी। वहां से पुलिस तत्काल 12 किमी की दूरी को 18 मिनट में तय कर मौके पर पहुंची।पुलिस ने पीड़िता के घर पहुंच कर देखा कि वह चारपाई पर अचेत पड़ी थी। उसे तत्काल महिला सिपाही की मदद से सीएचसी सादात में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद वह स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि यदि समय से इलाज के लिए अस्पताल न पहुंचाया जाता तो अनहोनी हो सकती थी। मीडिया सेल और सादात पुलिस की तत्परता से जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed