फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police raided the town and picked up 21 people

पुलिस ने कस्बे में दबिश देकर 21 लोगों को उठाया

Sun, 17 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police raided the town and picked up 21 people
मरदह। रामलीला मंचन के दौरान उपजे विवाद के बाद कमेटी अध्यक्ष पर हमले के बाद शनिवार को युवक की मौत के अफवाह पर ग्रामीणों के पथराव करने के मामले में पुलिस ने 68 नामजद एवं 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही शनिवार की देर रात कस्बे में दबिश देकर 21 लोगों को उठा लिया। इधर रविवार को पीएसी ने रूट मार्च किया।
विज्ञापन

गत 14 अक्तूबर को कस्बे में आयोजित रामलीला मंचन के दौरान शरारती युवकों ने कलाकारों से अभद्रता करने के साथ कमेटी के सदस्यों से मारपीट की थी। 15 अक्तूबर को रामलीला कमेटी अध्यक्ष को मारपीटकर घायल कर दिया था। घायल की तहरीर पर पुलिस ने पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। 16 अक्तूबर को पुलिस गिरफ्त में युवक की मौत की अफवाह पर ग्रामीणों ने थाने पर पथराव शुरू कर दिया था। इसमें थानाध्यक्ष सहित सात पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इधर एसपी ग्रामीण ने गिरफ्तार युवकों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया था। इसके बाद रविदासमंदिर पर चल धरना समाप्त हुआ। देर रात पुलिस ने 68 नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कस्बे में दबिश दी। साथ ही 21 लोगों को रात में उठाकर पूछताछ शुरू कर दी। पीएसी के जवानों के साथ पूरे कस्बे में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया तथा लोगों से अपील किया कि शांति व्यवस्था कायम रखने में शासन प्रशासन का सहयोग करें। इस सबंध में सीओ कासिमाबाद विजय आनंद शाही ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए लोगों से संवाद बनाए हुए हैं। लोगों से किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed