{"_id":"616db13bc3de2b29113fd0a8","slug":"police-picked-up-four-in-murder-case-interrogation-continues-ghazipur-news-vns6179351171","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में पुलिस ने चार को उठाया, पूछताछ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में पुलिस ने चार को उठाया, पूछताछ जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में बीते 16 अक्टूबर की देर रात एक अधेड़ की हुई हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों को दबोचने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी। वहीं करीब चार लोगों को उठाकर पूछताछ में जुटी हुई है। इधर रविवार की देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते परिजनों के रोने-बिलखने से मातम पसरा रहा है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में पुलिस टीम तैनात रही।
बीते 16 अक्टूबर की देर शाम एक किशोर दुकानदार को मुंह चिढ़ा रहा था। इससे नाराज दुकानदार ने किशोर को फटकार लगाने के साथ वहां से भगा दिया था। किशोर घर पहुंचा और परिजनों के साथ दुकानदार के घर पहुंचा था, लेकिन दुकानदार तो घर पर नहीं मिला। जबकि दुकानदार के चचेरे भाई के मिलने पर किशोर के पिता एवं अन्य लोग कहासुनी करने लगे थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई थी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल राजनाथ की मौत हो गई थी। जबकि उनकी पत्नी गुलाबी देवी और पुत्र प्रदीप को भी गंभीर चोटें आई थी। पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। आरोपियों को दबोचने के लिए रातभर दबिश देने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल सकी। इधर पुलिस ने चार लोगों को रात में हिरासत में लेने के साथ पूछताछ में जुट गई। इस संबंध में निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि जल्द ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।