फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police met the delegation

एसपी से मिला प्रतिनिधिमंडल

Tue, 29 Dec 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Tue, 29 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Police met the delegation
राष्ट्र की सुरक्षा एवं मानवाधिकारी संरक्षण में समर्पित संस्था का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को जिलाध्यक्ष मदन मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिला तथा पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि संगठन के
विज्ञापन


प्रवक्ता सुनील यादव 28 दिसंबर को कोतवाली गए थे। कोतवाली में मौजूद रजागंज चौकी प्रभारी रामसकल यादव और राजेश त्रिपाठी ने दुर्व्यवहार और प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, उन पर फर्जी आरोप लगाकर दो दिनों तक हवालात में
विज्ञापन


बंद रखा और कारनामा छिपाने के लिए चलान कर जेल भेज दिया। इसकी जानकरी होते ही मानवाधिकार संगठन के कार्यकर्ता जब कोतवाली पहुंचे उनके साथ भी दुर्व्यवहार कर उन्हें भी जेल भेजने की धमकी दी गई। पुलिस अधीक्षक ने
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच करने का आदेश और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मदन मोहन सिंह, संदीप अग्रहरी, अमित अग्रहरी, दिलीप अग्रहरी, संजय वर्मा, तनवीर अंसारी, विनय तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed