फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police filed murder case, investigation started

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मुकदमा, छानबीन शुरू

Tue, 05 Apr 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police filed murder case, investigation started
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के डिगरी नहर पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर मिले युवक शव के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर शाम हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मालूम हो कि लमुई गांव निवासी मृतक का भाई शिवगोपाल यादव ने पुलिस को दी गई तहरीर में कि भाई सचिन यादव इंटरमीडिएट का छात्र था। वर्तमान समय में बोर्ड परीक्षा दे रहा था। बीते 31 मार्च को रात में बिना किसी घर के सदस्यों के बताए साइकिल से निकला। रात एक बजे में मोबाइल पर उसका वाइस मैसेज आया था, लेकिन उस समय मैं सो रहा था और उसे देख नहीं सका। एक अप्रैल की सुबह करीब सात बजे फोन आया कि सचिन की मौत ट्रेन से कट कर हो गई है और उसका पोस्टमार्टम होना है। भाई के अंतिम संस्कार के बाद शाम 6 बजे घर पहुंचा और मोबाइल पर आये सभी कॉल और मैसेज को देखने लगा तो उसमें एक वाइस मैसेज भाई सचिन का भी था। उसे सुनने के बाद पता चला कि मेरे भाई की हत्या की है। इस संबंध में कोतवाल संपूर्णानंद राय ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन नामजद हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed