{"_id":"62d7cf98a8a702091f1eff79","slug":"police-encounter-in-ghazipur-with-accused-of-theft-from-ubi-bank-two-criminal-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: यूबीआई बैंक से चोरी के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: यूबीआई बैंक से चोरी के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, दो गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल
Wed, 20 Jul 2022 03:19 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 20 Jul 2022 03:19 PM IST
सार
गाजीपुर के डेहरकला रेलवे क्रॉसिंग के पास मंगलवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों अपराधी अंतरराज्यीय चोर गिरोह से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन
गाजीपुर पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के गाजीपुर जिले में पुलिस और एसओजी की टीम ने मंगलवार देर रात यूबीआई बैंक में हुई चोरी के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की फायरिंग के जवाब में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। घायल बदमाश का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बदमाशों द्वारा चलाई गोली सैदपुर एसओ के बुलेटप्रूफ जैकेट में लगने से वह बाल-बाल बच गए। आरोपियों की पहचान आलम शेख निवासी उत्तर पियारपुर जनपद साहेबगंज (झारखंड) और ताहिर शेख निवासी नयाग्राम वैष्णो नगर जनपद मालदा (पश्चिम बंगाल) के तौर पर हुई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सैदपुर स्थित यूबीआई बैंक लॉकर तोड़कर करोड़ों की चोरी मामले में ये दोनों बदमाश शामिल थे। एसपी के निर्देश पर सैदपुर पुलिस और एसओजी टीम बीती रात डेहरकला रेलवे क्रॉसिंग के पास चेकिंग कर रही थे। इसी दौरान एक बाइक से दो लोग आते दिखे। पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों फायर करते हुए भागने लगे।
विज्ञापन
गाजीपुर में मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
इनके द्वारा चलाई गई गोली सैदपुर एसओ के बुलेटप्रूफ जैकेट में धंस गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी के दोनों पैरों में गोली लगी जिसके बाद वो गिर गया। उसका साथी बाइक छोड़कर भागने लगा तो पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने सीएचसी सैदपुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
बदमाशों के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्टल, जिंदा कारतूस और बाइक बरामद हुआ। दोनों अपराधी अंतरराज्यीय चोर गिरोह से संबंध रखते हैं। जिसमें गिरफ्तार आलम शेख गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। दोनों से पूछताछ जारी है। बता दें कि आठ मई को सैदपुर स्थित यूनियन बैंक में चोरी हुई थी। छत काटकर बैंक में घुसे बदमाशों ने लॉकर तोड़कर करीब डेढ़ करोड़ मूल्य के जेवरातों की चोरी की थी।