{"_id":"629504c0a16d8341a126d776","slug":"police-caught-two-vicious-miscreants-with-gun-and-cartridges-ghazipur-news-vns6563393171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ दो शातिर बदमाशों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने तमंचा और कारतूस के साथ दो शातिर बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर घाट तिराहे के पास से रविवार की देर शाम पुलिस टीम ने एक शातिर बदमाश को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। वहीं रजागंज बैरियर के पास पुलिस टीम ने एक और शातिर को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया
अपराध पर अंकुश एवं अपराधियों की धर- पकड़ को लेकर पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। लोटन इमली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच में जुटी हुई थी। मुखबिर से सूचना मिली की गाजीपुर घाट तिराहा के पास से अभियुक्त अभिषेक बिंद निवासी मिट्ठनपारा तमंचा और कारतूस लेकर कहीं किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में जा रहा है। सक्रिय हुई पुलिस टीम ने घेराबंदी करके मौके से शातिर को धर- दबोचा। तलाशी लेने पर तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश के खिलाफ नगर कोतवाली में कई मुकदमे दर्ज हैं। इस संबंध में विमलेश मौर्या ने बताया कि पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया। उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय और उपनिरीक्षक रामाश्रय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम रजागंज बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति सुहवल की तरफ से आने वाली सड़क से आ रहा था। चेकिंग देख अचानक पीछे मुड़कर तेज कदमों से वापस जाने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बृजेश यादव ताड़ीघाट गांव निवासी बताया। तलाशी लेने पर एक पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।