फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police case against two people for making phone calls from jail in ghazipur

Ghazipur News: जेल से फोन करने के मामले में दो के खिलाफ केस, जिम्मेदारों पर भी गिर सकती है गाज

Thu, 06 Mar 2025 06:05 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 06 Mar 2025 06:05 PM IST
सार

Ghazipur News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के श्याम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जेल से फोन करने के मामले में दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Police case against two people for making phone calls from jail in ghazipur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगना विनोद गुप्ता पर जेल के अंदर से फोन करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा पीड़ित की तहरीर पर शहर कोतवाली में दर्ज कराया गया है। डीएम-एसपी, एएसपी सिटी और सीआरओ की अगुवाई में जांच टीम जिला जेल पहुंची। जेल अधीक्षक से लेकर सुरक्षा में लगे लोगों तक से पूछताछ की गई।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
अधिकारियों के मुताबिक जांच रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। माना जा रहा है कि इस मामले में जेल से जुड़े कुछ जिम्मेदारों पर भी गाज गिर सकती है। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थानाक्षेत्र के श्यामपुर फूलवर निवासी श्याम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन


आरोप है कि विनोद गुप्ता ने नौकरी दिलाने के पर 9.80 लाख रुपये ठग लिए हैं। इसका मुकदमा भी रेवतीपुर थाने में दर्ज है। आरोपी इस समय गाजीपुर जेल में बंद है। आरोप है कि 19 फरवरी को जेल में बंद बिनोद गुप्ता ने मुकदमा उठाने के लिए फोन कर धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल के बाहर उसके सहयोगी घूम रहे हैं, वे मुंह बांधकर घर आए और धमकी दी। इससे वह और उसका परिवार भयभीत है। आरोपी पर इसके पहले भी नौकरी के नाम पर ठगी करने के कुल 11 मुकदमे दर्ज हुए हैं। इस आरोप में उसके तीन सहयोगी भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed