फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   police busted bike thief gang in ghazipur who theft bikes from wedding ceremony in ghazipuir four arrested

गाजीपुरः शादी समारोह से बाइक चोरी करने वाले चार गिरफ्तार, चोरी की 15 बाइक बरामद

Sun, 27 Jun 2021 03:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Jun 2021 03:48 PM IST
सार

गाजीपुर एसपी ने बताया कि चोरों द्वारा शादी-विवाह के दौरान बाइकों को गायब करने का काम किया जाता है। ऐसे में इनके गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा। 

विज्ञापन
police busted bike thief gang in ghazipur who theft bikes from wedding ceremony in ghazipuir four arrested
बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले की नंदगंज पुलिस टीम ने रविवार को रामपुर बंतरा स्थित हाइवे तिराहे पर घेराबंदी कर चोरी की तीन बाइकों के साथ चार शातिर चोरों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। साथ ही उनकी निशानदेही 12 विभिन्न जगहों से चोरी की बाइक भी बरामद की गई। एसपी डा. ओपी सिंह ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर पुलिस को मिली सफलता की जानकारी दी।

विज्ञापन


बताया कि पुलिस टीम थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय के नेतृत्व में शादियाबाद तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की चोरी की तीन बाइक पर सवार चार शातिर चोर नंदगंज के तरफ आ रहे हैं। सक्रिय पुलिस टीम ने रामपुर बंतरा स्थित हाइवे तिराहे के पास वाहन चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद तीन बाइक पर चार लोग आते दिखाई पड़े।
विज्ञापन


वह चेकिंग देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर-दबोचा। तलाशी लेने पर एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ के चोरों ने अपना नाम सौरम गांव निवासी राजू उर्फ सलाउद्दीन, चंदन कुशवाहा, त्रिभुवन कश्यप उर्फ छोटू और लखमीपुर बरहपुर गांव निवासी अशोक सिंह यादव बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उनकी निशानदेही पर 12 अन्य जगहों पर चोरी कर रखी गई बाइकों को बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि चोरों द्वारा शादी-विवाह के दौरान बाइकों को गायब करने का काम किया जाता है। ऐसे में इनके गिरोह के अन्य सदस्यों का भी पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

एसपी ने सफलता प्राप्त टीम को दस हजार इनाम देने की घोषणा की। सफलता प्राप्त टीम में थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार राय, उपनिरीक्षक सुरेंद्र नाथ सिंह, कृपेंद्र प्रताप सिंह, धर्मदेव चौहान, फूलचंद यादव, सचिन सरोज, जय कुमार, विनीता, देवानंद, विनय कुमार, मनीष कुमार शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed