फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   police booth

पुलिस बूथ बनने के बाद जाम से मिलेगी मुक्ति

Fri, 05 Feb 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
police booth
नगर के रौजा स्थित स्थापित ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए बना आईलैंड। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। नगर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने चौराहों पर पुलिस बूथ बनने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए नगर के भुतहियाटांड एवं आलमपट्टी चौराहों को चिह्नित किया गया है। यहां अक्सर ही जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इसके बन जाने से शहर के ट्रैफिक को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। यातायात पुलिस के दिए प्रस्ताव को जिलाधिकारी की हरी झंडी मिलने का इंतजार है। नगर के तीन प्रमुख चौराहों रौजा, भुतहियाटांड एवं आलमपट्टी गाजीपुर-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर स्थित हैं। ऐसे में बड़े वाहनों के आवागमन पर अक्सर यहां पर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। अभी तक एकमात्र रौजा चौराहे पर पुलिस बूथ स्थापित है, जहां से एक यातायात पुलिस यातायात व्यवस्था को आसानी से संचालित करता है। ऐसे में शेष दो चौराहों भुतहियाटांड एवं आलम-पट्टी पर इसकी बेहद जरूरत है। यहां अक्सर जाम की लगने से लोग परेशान होते हैं। ऐसे में यातायात विभाग की ओर से इन दो चौराहों पर पुलिस बूथ स्थापित कराने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इस विषय पर गंभीरता से आला अफसरों के साथ चर्चा हो चुकी है। अभी तक जिलाधिकारी ने मौखिक रूप से आश्वासन दिया है। यातायात पुलिस की ओर से प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद इसे मूर्त रूप दिया जाएगा। इसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। यातायात प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि नगर के भुतहियाटांड एवं आलम पट्टी चौराहों पर पुलिस बूथ अगर स्थापित हो जाता है, तो सिर्फ एक यातायात पुलिस ट्रैफिक को जहां आसानी से कंट्रोल कर सकता है। वहीं जाम की समस्या से भी कुछ हद तक मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed