फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police Attachment action at house of SP leader murder accused in Ghazipur

यूपी पुलिस का एक्शन: गाजीपुर में सपा नेता हत्याकांड के आरोपी के घर कुर्की की कार्रवाई, 4 महीने से चल रहा फरार

Sun, 28 Apr 2024 11:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 28 Apr 2024 11:39 PM IST
सार

गाजीपुर जिले में चार महीने पहले स्कॉर्पियों सवार बदमाशों ने सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
Police Attachment action at house of SP leader murder accused in Ghazipur
कुर्की की कार्रवाई करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले की नंदगंज पुलिस ने रविवार को सिहोरी गांव में सपा नेता की हत्या के मुख्य आरोपी विशाल पासी के घर कुर्की की कार्रवाई की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस टीम मौजूद रही। 

विज्ञापन


बता दें कि सिहोरी गांव निवासी विशाल पासी ने चार माह पूर्व अतरसुआ गांव निवासी अमलधारी यादव की हत्या कर दी थी। नामजद मुख्य आरोपी हत्या के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस द्वारा उसके घर पर 82 की कार्रवाई करने के बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हुआ। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि बीते 31 जनवरी की दोपहर फोरलेन हाइवे के बंधवा कुसम्हीकलां गांव के पास स्कॉर्पियों सवार बदमाशों द्वारा अतरसुआ गांव निवासी सपा नेता अमलधारी यादव की गोली मार कर हत्या कर दी थी। मृतक के बड़े भाई राम नगीना यादव ने चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें विशाल पासी को मुख्य आरोपी बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने 12 फरवरी को हत्यारोपी पंकज सिंह उर्फ राजू, अमरजीत पासी, विमली देवी को एक तमंचा और तीन कारतूस, एक देशी तमंचा 315 बोर, दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 


अमलधारी यादव की हत्या का मुख्य आरोपी तभी से फरार चल रहा था। उसके घर पर 81 और 82 की कार्रवाई करने के बाद भी वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहा था। उसके हाजिर न होने पर कुर्की की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed