फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested two accused in women's crime

महिला अपराध में दो अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 07 May 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police arrested two accused in women's crime
भुड़कुड़ा पुलिस द्वारा महिला अपराध में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। शनिवार सुबह पाक्सो एक्ट के अभियुक्त गोलू कुमार को रामवन पुलिया से गिरफ्तार किया गया। ऐसे ही पाक्सो एक्ट के दूसरे अभियुक्त को गोलू राजभर को शुक्रवार को मोलनपुर तालगांव पुल से गिरफ्तार किया गया। स्थानीय थाना में शुक्रवार को लड़की के साथ छेड़खानी को लेकर परिजनों ने तहरीर दी थी। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि गोलू घर में घुसकर लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा और घरवालों द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। कई बार लड़की का पीछा कर उसके साथ छेड़खानी कर चुका था। ऐसे ही दूसरे मामले में एक लड़की को गोलू राजभर नाम का शख्स अपने साथ भगा ले गया। जिसको लेकर 7 अप्रैल को भुड़कुड़ा थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। इसी कड़ी में अपहृता को शुक्रवार को जखनियां दक्षिणी रेलवे क्रासिंग से बरामद गया। वहीं, पूछताछ पर अपहृता लड़की ने बताया कि अभियुक्त गोलू राजभर ने उसे उसके स्कूल के गेट से यह कहकर भगाया था कि उसे उसकी मां ने उसे लेने के लिए भेजा है। स्कूल से उसे मऊ ले गया और वहां से गुजरात ले गया था। उसके बाद वहां पत्नी की तरह अपने साथ रखा और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया था। जब पुलिस द्वारा उसे पकड़ने के लिए उसकी खोजबीन की जाने लगी तो जानकारी होने पर डरवश वह उसे गुजरात से वाराणसी स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। गिरफ्तारी के डर से शुक्रवार को वह पीड़िता के घरवालों से मिलकर सुलह समझौता करने की बात करने के लिए पीड़िता के घर जा रहा था कि अभियुक्त गोलू राजभर को मुखबिरी सूचना पर मोलनापुर तालगांव पुल से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed