{"_id":"622261719e806e7ac907d513","slug":"police-arrested-three-robbers-ghazipur-news-vns641696824","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लुटेरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरदह। क्षेत्र कंसहारी गांव लूट की वारदात को अंजाम देने आए बाइक सवार तीन आरोपियों को पुलिस टीम ने गोश्रय केंद्र के पास से घेराबंदी कर धर- दबोचा जबकि उनका चौथा साथी फरार हो गया। तलाशी लेने पर 22000 रुपये नकदी, दो बाइक और तीन असलहा बरामद हुआ। पूछताछ के बाद चालान कर दिया।
विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि कंसहरी गांव में तीन बाइक पर चार लुटेरे आए हैं, जो किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में हैं। गांव वालों ने पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भाग निकले। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार यादव के नेेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कंसहरी गोआश्रय केंद्र के पास से तीन लुटेरों को धर-दबोचा। उनका एक एक साथी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए लुटेरों के पास से दो चोरी की बाईक बरामद की गई, जो प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थाना और जौनपुर जनपद के सरपतहा थाना से चोरी हुई थी। साथ ही बीते दिनों थाना नंदगंज, थाना बिरनो, थाना गहमर स्थित ग्राहक सेवा केंद्रों से लूटी गई 22000 रुपये बरामद हुआ है। तीन असलहा भी बरामद हुआ। गिरफ्तार तीनों लुटेरों के ऊपर सुल्तानपुर, आजमगंढ, गाजीपुर, लखनऊ सहित विभिन्न थानों में दर्जनों मुकदमा दर्ज है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम विशाल सिंह निवासी खानपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, अभिषेक राम उर्फ बंटी निवासी बाला सरसौली थाना बहरियाबाद, बृजेश कुमार निवासी सरायखाना उर्फ गोविंदपुर थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर बताया। जबकि अजय यादव निवासी पवईपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ फरार हो गया।