फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested the five killers of the woman

Ghazipur News: महिला के पांच हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 07 Apr 2023 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the five killers of the woman
जमानिया कोतवाली के मतसा गांव में दो दिन पूर्व बकरी चराने की बात को लेकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। सुबह छह बजे पुलिस ने मतसा गांव में आरोपियों के घरों पर दबिश देकर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए। पूछताछ के बाद उनका चालान कर दिया गया। मालूम हो कि मतसा गांव में चार अप्रैल की शाम तीन बजे बकरी चराने को लेकर नीरज कुमार खरवार से पड़ोस के लोगों से कहासुनी हुई थी। रात में नीरज की मां मिंता देवी विवाद के संबंध में पूछने पड़ोस में रहने वाले उस पक्ष के लोगों के घर गई थीं। ऐसे में लोगों ने गाली गलौज करते हुए उन्हें लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्हें उपचार के लिए पीएचसी लाया गया था। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया था। जहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मिंता देवी के पुत्र नीरज कुमार खरवार ने पड़ोस के एक पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल मतसा गांव निवासी शहनवाज, बेचू, सलाउद्दीन, अकबरी और रुकसाना को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में प्रयुक्त दो बांस के डंडे भी बरामद किए। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed