फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested the accused of rape

Ghazipur News: दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused of rape
सुहवल थाना पुलिस ने सोमवार को ताड़ीघाट बारा नेशनल हाईवे पर वाहन चेकिंग के दौरान दुष्कर्म एवं पास्को एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक वांछित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने रिश्तेदार के यहां रह रही थी। इसी दौरान बिहार का एक युवक किशोरी को उसके घर छोड़ने के बहाने भगा ले गया था। रिश्तेदार किशोरी को खोजने लगे तो पता चला कि बिहार का एक युवक उसे भगा ले गया है। परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें उसने आरोप लगाया कि किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म किया है। पुलिस मुकदमा दर्जकर आरोपी की तलाश में जुटी थी। तभी से आरोपी फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी हाईवे से होकर बिहार भागने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने जब उसे पास बुलाया तो वह भागने लगा। इसके बाद घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed