{"_id":"6247499875238a5d8b683df0","slug":"police-arrested-five-inter-provincial-smugglers-ghazipur-news-vns6461284106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने पांच अंतर प्रांतीय तस्करों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने पांच अंतर प्रांतीय तस्करों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवराई। गहमर कोतवाली के गहमर मठिया के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात पांच तस्करों को तीन लाख 31 हजार 200 रुपये के साथ धर-दबोचा। साथ ही एक कार और पांच मोबाइल भी बरामद किया।
गो तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन के नेतृत्व में पुलिस टीम देर रात कर्मनाशा पीपा पुल के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से मिली कि कुछ अंतर प्रांतीय पशु तस्कर तस्करी के फिराक में हैं। पुलिस टीम गहमर मठिया के पास वाहन चेकिंग करने में जुट गई। कुछ देर बाद एक कार आती दिखाई पड़ी। जब पुलिस ने उसे रुकने का इशार किया तो चालक ने वाहन की चाल बढ़ा दी। पुलिस टीम ने घेरा बंदी करके वाहन को धर-दबोचा। साथ ही कार की तलाशी लेने पर सीट के नीचे छिपाकर रखे तीन लाख 31 हजार 200 रुपये बरामद किए। उन्होंने अपना नाम औरैया जनपद के अयाना थाना के तुरकीपुर गांव निवासी बीरू दोहरे, आलोक कुमार दोहरे, कानपुर देहात जनपद के मंगलपुर थाना क्षेत्र स्थित बहवलपुर निवासी सुनील, मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के भिंड थाना के पुरानी बस्ती निवासी नरेश सिंह यादव और ग्वालियर जनपद के इंदरगंज थाना के खल्लासीपुरा सिंदे की छावनी लस्कर निवासी गनपत उर्फ रिंकू बताया। आरोपियों के पास से पशुओं की बिक्री के तीन लाख 31 हजार 200 रुपये, एक वाहन और पांच मोबाइल बरामद हुआ। इस संबंध में गहमर कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पांच अंतर प्रांतीय गो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से तीन लाख 31 हजार दो सौ रुपये नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया गया।