फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Poetry collection 'Chand Mein Bhi Daag Hai' launched

‘चांद में भी दाग है’ काव्य संग्रह का लोकार्पण

Sun, 29 Aug 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Poetry collection 'Chand Mein Bhi Daag Hai' launched
नगसर के असांव में काव्य संग्रह चांद में दाग है का लोकार्पण करते बिहार सरकार के पूर्व प्रशासनिक अध - फोटो : GHAZIPUR
नगसर के ग्राम सभा अंवती स्थित हृषिकेश इंटर कालेज परिसर में रविवार को हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस दौरान युवा कवि दिलीप कुमार चौहान की रचित काव्य संग्रह ‘चांद में भी दाग है’ का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन

हिंदी साहित्य के प्रदेश मंत्री कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के संयोजकत्व में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी शिवचंद सिंह ने समाजसेवी मानवेन्द्र सिंह मानव, श्रीप्रकाश तिवारी पप्पू, भोजपुरी लोक गायक कलाकार सत्येंद्र सिंह यादव रिंकू, कवि रमेश यादव मौन, कवि कृष्णानंद दूबे गोपाल, कवि हेमंत उपाध्याय, कवि फजीहत गहमरी और फायर बनारसी को गाजीपुर दर्पण सम्मान 2021 से नवाजा। दूसरे दौर में हास्य व्यंग्य कवि सम्मेलन में कवियों ने वर्तमान हालात पर चुभती रचनाओं की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को ठहाके लगाने पर विवश किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्रीप्रकाश श्रीवास्तव गणेश, बिजनौर के कवि जयप्रकाश, समाजिक संस्था पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के राष्ट्रीय संगठन प्रमुख एडवोकेट पवन कुमार सिंह के साथ काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधक गुड्डू मिश्रा ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed