फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PM will be honored at the hands of the Prime

पीएम के हाथों सम्मानित होंगे प्रधान

Wed, 09 Nov 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन जिले में 14 नवंबर को तय है। इस दौरान वे गाजीपुर को कई नई सौगात देंगे। जनपद में करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के साथ ही सबसे ज्यादा बचत खाता तथा सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने वाले चयनित सांसद आदर्श ग्राम के दो प्रधानों को सम्मानित करेंगे। पीएम इन गांवों की कुल पांच बच्चियों के हाथ में पासबुक भी देंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर सभी उत्साहित हैं।
सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत जनपद में पांच गांव चयनित हैं। इनमें दुल्लहपुर शंकरसिंह, नायकडीह, देवा, करहिया एवं जमुआंव प्रमुख हैं। इन गांवों में डाक विभाग की तरफ से ज्यादा से ज्यादा बचत खाता एवं सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं (दस वर्ष से कम) के  खाते खोले जाने हैं। जानकारी के अनुसार योजना के तहत जिन दो गांवों में सबसे अधिक खाते खोले जाएंगे। उन गांवों के प्रधान को प्रधानमंत्री सम्मानित करेंगे। चयनित गांवों में योजना के अंतर्गत विभाग की तरफ से खाता खुलवाने की कवायद जोरशोर से चल रही है। ग्राम प्रधान इस काम में जी-जान से जुटे हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री पांच सांसद आदर्श ग्राम की एक एक बच्चियों को पासबुक का भी वितरण करेंगे।
विज्ञापन

पार्टी के जिम्मेदारों की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 नवंबर को आना तय हो गया है। वह शहर के आरटीआई मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ताड़ीघाट-मऊ नई रेल लाइन, गंगा पर रेल कम  सड़क पुल, सैदपुर वाया सादात, मरदह राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जहाज रानी मंत्रालय के प्रस्तावित बंदरगाह के साथ ही कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। उनके कार्यक्रम की तिथि करीब आते ही सभा स्थल पर तैयारी तेज कर दी गई है। सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किया जा रहा है। इसके लिए जनपद के   आला अफसरों की लगातार बैठकें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed