{"_id":"6862d8445b2a0c319c06619b","slug":"pm-shri-astronomy-lab-and-robotics-ai-based-skill-hub-will-be-established-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-135119-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमश्री : एस्ट्रोनॉमी लैब और रोबोटिक्स एआई आधारित स्किल हब की होगी स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमश्री : एस्ट्रोनॉमी लैब और रोबोटिक्स एआई आधारित स्किल हब की होगी स्थापना
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के पीएमश्री विद्यालयों में चार लाख रुपये की लागत से एस्ट्रोनॉमी लैब एवं रोबोटिक्स-आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित स्किल हब की स्थापना होगी।
खास बात यह है कि ये सेंटर ‘स्पोक एंड हब मॉडल’ पर आधारित होंगे, जहां अन्य विद्यालयों के छात्र और शिक्षक भी भ्रमण कर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। निर्धारित मानकों के आधार पर उत्कृष्ट पीएमश्री विद्यालय का चयन किया जा रहा है।
प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के साथ ही इन विद्यालयों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके तहत पीएमश्री विद्यालयों का चयन किया गया है। शासन की ओर से जिले में दो चरणों में 32 पीएमश्री विद्यालय का चयन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें पहले में 20 और दूसरे में 12 विद्यालय चयनित हैं। योजना के तहत उत्कृष्ट पीएमश्री विद्यालय का चयन निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। इसके अनुसार नामित स्कूल अनिवार्य रूप से पीएमश्री योजना के तहत चयनित एवं संचालित हों।
विद्यालय में अच्छी स्थिति में कम से कम दो रिक्त अतिरिक्त कक्षा-कक्ष उपलब्ध हों जिन्हें प्रयोगशाला एवं स्किल हब के रूप में विकसित किया जा सके।
विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक रिकॉर्ड संतोषजनक हो। साथ ही अन्य विद्यालयों से भौगोलिक रूप से सुगम संपर्क वाले स्थान पर स्थित हो। यही नहीं वहां बिजली, इंटरनेट सुविधाएं उपलब्ध हो।
प्रधानाध्यापक एवं स्टाफ तकनीकी प्रयोगशालाओं के संचालन के लिए सक्रिय एवं संवेदनशील हों। एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित करने के लिए प्रति स्कूल चार लाख रुपये मिलेंगे।